देश के कई राज्यों में अभी भी गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। ऐसे में बच्चों का स्कूल जाना बहुत मुश्किल है। कई राज्यों के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियाँ आगे बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही विभिन्न शिक्षक संघटन भी गर्मी को देखते हुए स्कूलों में छुट्टियाँ आगे बढ़ाने की मांग कर रहे है।
अभी भी कई राज्य में भीषण गर्मी पड़ रही है, इस गर्मी से बच्चों को राहत प्रदान करने के लिए शिक्षा विभाग के द्वारा गर्मी की छुट्टियाँ कुछ दिन और आगे बढ़ाई गई है। जबकि कई राज्यों में स्कूल खुल गए है। देश के जिस भी राज्य में गर्मी की छुट्टियाँ आगे बढ़ाई गई है, उनके बारें में जानकारी नीचे दी गई है।
राजस्थान
राजस्थान में अधिकारिक तौर पर गर्मी की छुट्टियाँ 17 मई से शुरू हुई थीं। हालांकि अधिकांश बच्चे 1 मई से ही स्कूल आना बंद कर देते हैं, क्योंकि बच्चों की वार्षिक परीक्षा समाप्त हो जाती है। राजस्थान के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियाँ 26 जून को समाप्त हो जाएंगी, और बच्चों को 1 जुलाई से नियमित उपस्थिति दर्ज करनी होगी।
दिल्ली
दिल्ली के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियाँ 1 मई से शुरू हो गई थीं। इससे बच्चों को गर्मी में स्कूल जाने से राहत मिल गई थी। दिल्ली के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियाँ 30 जून को समाप्त हो जाएंगी। इसके बाद 1 जुलाई से बच्चों को स्कूल में उपस्थित होना होगा।
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश राज्य के स्कूलों में 41 दिन की गर्मी की छुट्टियाँ दी गई हैं। प्रदेश में गर्मी की छुट्टियाँ 21 मई से शुरू हो गई थीं। अब बच्चों को स्कूल दोबारा खुलने का इंतजार है। उत्तर प्रदेश में गर्मी की छुट्टियाँ 30 जून को समाप्त हो जाएंगी। इसके बाद सभी बच्चों को स्कूल जाना होगा।
बिहार
बिहार राज्य में मौसम विभाग की चेतावनी के बाद स्कूलों में गर्मी की छुट्टियाँ बढ़ा दी गई हैं। अब राज्य के स्कूल 15 जून तक बंद रहेंगे, क्योंकि राज्य में मौसम विभाग ने भीषण गर्मी की चेतावनी दी है। इस भीषण गर्मी से स्कूल के बच्चों को बचाने के लिए छुट्टियाँ आगे बढ़ा दी गई हैं।
मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश राज्य में भी गर्मी से बच्चों को राहत देने के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किए गए हैं। प्रदेश में गर्मी की छुट्टियाँ 14 जून तक रहेंगी और 15 जून से स्कूल खुल जाएंगे। गर्मी की छुट्टियाँ खत्म होने के बाद 15 जून से ही नया सत्र भी शुरू होगा।
हरियाणा
हरियाणा राज्य में 1 जून से 30 जून तक गर्मी की छुट्टियाँ घोषित की गई हैं। गर्मी की छुट्टियाँ खत्म होने के बाद 1 जुलाई से बच्चों को स्कूलों में नियमित उपस्थिति दर्ज करनी होगी।
पंजाब
पंजाब के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियाँ चल रही हैं। यहाँ पर 21 मई से गर्मी की छुट्टियाँ लग गई थीं। भीषण गर्मी से बच्चों को राहत देने के लिए गर्मी की छुट्टियाँ दी गई हैं। पंजाब के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियाँ 30 जून को खत्म हो जाएंगी।
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ राज्य में गर्मी की छुट्टियाँ 18 जून को समाप्त हो रही हैं। इसके साथ ही 18 जून से नया सत्र भी शुरू हो जाएगा। राज्य में 18 जून से 10 जुलाई तक प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा, जिससे नए बच्चों को स्कूलों में अधिक से अधिक संख्या में प्रवेश दिलाया जा सके।
झारखंड
झारखंड के स्कूल 15 जून तक बंद रहेंगे। राज्य में मौसम विभाग ने भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया हुआ है। इस गर्मी से बच्चों को बचाने के लिए स्कूलों में गर्मी की छुट्टियाँ बढ़ाई गई हैं।
यदि आप शिक्षा विभाग और स्कूल से जुड़ी सभी समाचार अपने व्हाट्सअप पर प्राप्त करना चाहते है तो अभी हमारा व्हाट्सअप जॉइन जरूर कर लें, व्हाट्सअप जॉइन करने का बटन नीचे दिया गया है। यहाँ पर आपको सभी जरूरी अपडेट एक क्लिक में मिल जाएगी।