प्रदेश में साढ़े तीन लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप अटकी हुई है, इससे स्टूडेंट्स काफी परेशान हो रहे है। क्योंकि पढ़ाई या कॉमपीटीशन एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए स्कॉलरशिप की राशि समय पर मिलना बहुत जरूरी होता है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के छात्रों को मंजूर हुई छात्रवृति का पैसा भी तक स्टूडेंट्स के खाते में नहीं आया है। इससे प्रदेश के 3 लाख 60 हजार के करीब स्टूडेंट्स परेशान हो रहे है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कॉलरशिप में केंद्र सरकार के हिस्से के दिए जाने वाली राशि का भुगतान नहीं होने के कारण छात्रों को छात्रवृति नहीं मिल पाई है। प्रदेश भर में 2023-24 सत्र के लिए पात्र मिले स्टूडेंट्स की छात्रवृति मंजूर की गई थी।
कब तक आएगी स्कॉलरशिप
प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मंत्री अविनाश गहलोत का कहना है की राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल के मध्यम से केंद्र सरकार को छात्रवृति की राशि का भुगतान किए जाने को लेकर केन्द्रीय जनजाति मंत्रालय को पत्र लिख दिया गया है।
अभी तक छात्रवृति की राशि का भुगतान नहीं किया गया है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के कारण छात्रवृति की राशि अटकी हुई है।
अब जून में चार संहिता हटने के बाद जुलाई तक केंद्र सरकार की तरफ से स्कॉलरशिप की राशि मिल जाएगी। इसके बाद पात्र स्टूडेंट्स के खाते में स्कॉलरशिप ट्रांसफर कर दी जाएगी।
यदि आप शिक्षा और रोजगार से संबंधित समाचार रेगुलर अपने मोबाइल पर प्राप्त करना चाहते है तो हमारा व्हाट्सअप जरूर जॉइन कर लें। इससे आपको सभी जरूरी जानकारी एक क्लिक पर मिल जाएगी।