ssc cgl result 2024 tier 1 | ssc gd result 2024 final result
SSC CGL Result 2024 Tier 1: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) टियर 1 परीक्षा 2024 का परिणाम 5 दिसंबर को घोषित कर दिया है। 9 सितंबर से 26 सितंबर 2024 के बीच आयोजित इस परीक्षा में कुल 36,73,543 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 18,13,060 (49.35%) ने भाग लिया। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 17,727 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
SSC CGL Result 2024
अभ्यर्थी निम्नलिखित चरणों से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होम पेज पर “रिजल्ट” सेक्शन पर क्लिक करें।
“CGL” के विकल्प का चयन करें।
“SSC CGL टियर 1 रिजल्ट 2024” लिंक पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर खुली पीडीएफ फाइल में अपना नाम और रोल नंबर चेक करें।
इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
रिजल्ट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें – Cut Off | List 1st | List 2nd | List 3
SSC CGL Result 2024 Tier 1 cut off
अभ्यर्थी अपने रिजल्ट और कटऑफ मार्क्स एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ में शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अब टियर 2 परीक्षा में भाग लेना होगा।
टियर 2 परीक्षा की तिथियां
एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा 18, 19 और 20 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द तैयारी शुरू करें, क्योंकि टियर 2 परीक्षा में अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है।