गर्मी की छुट्टियों पर बच्चों के लिए आई बड़ी खबर, इस दिन से खुलेंगे स्कूल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

देश के लगभग अधिकांश राज्यों के सरकारी और प्राइवेट सभी स्कूलों में भीषण गर्मी के कारण गर्मी की छुट्टियाँ चल रही हैं। इस साल अन्य वर्षों की अपेक्षा बहुत ज्यादा भीषण गर्मी हुई है। इस भीषण गर्मी से बच्चों को राहत देने के लिए सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियाँ घोषित की गई थीं। लेकिन अब दोबारा स्कूल खुलने शुरू हो गए हैं। इस लेख में हम आपको जानकारी देंगे कि दोबारा से स्कूल कब से ओपन हो रहे हैं।

School Open After Summer Vacation

गर्मी की छुट्टियों पर बच्चों के लिए बड़ी खबर आ गई है। क्योंकि बच्चों के दोबारा स्कूल खुलने शुरू हो गए हैं। कई राज्यों में स्कूल खुल गए हैं, तो कुछ राज्यों में जल्द ही खुलने वाले हैं। यहाँ पर राज्यों के अनुसार स्कूल ओपन होने की तिथि बताई गई है। जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

राजस्थान

राजस्थान में अधिकारिक तौर पर गर्मी की छुट्टियाँ 17 मई से शुरू हुई थीं। हालांकि अधिकांश बच्चे 1 मई से ही स्कूल आना बंद कर देते हैं, क्योंकि बच्चों की वार्षिक परीक्षा समाप्त हो जाती है। राजस्थान के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियाँ 26 जून को समाप्त हो जाएंगी, और बच्चों को 1 जुलाई से नियमित उपस्थिति दर्ज करनी होगी।

दिल्ली

दिल्ली के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियाँ 1 मई से शुरू हो गई थीं। इससे बच्चों को गर्मी में स्कूल जाने से राहत मिल गई थी। दिल्ली के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियाँ 30 जून को समाप्त हो जाएंगी। इसके बाद 1 जुलाई से बच्चों को स्कूल में उपस्थित होना होगा।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश राज्य के स्कूलों में 41 दिन की गर्मी की छुट्टियाँ दी गई हैं। प्रदेश में गर्मी की छुट्टियाँ 21 मई से शुरू हो गई थीं। अब बच्चों को स्कूल दोबारा खुलने का इंतजार है। उत्तर प्रदेश में गर्मी की छुट्टियाँ 30 जून को समाप्त हो जाएंगी। इसके बाद सभी बच्चों को स्कूल जाना होगा।

बिहार

बिहार राज्य में मौसम विभाग की चेतावनी के बाद स्कूलों में गर्मी की छुट्टियाँ बढ़ा दी गई हैं। अब राज्य के स्कूल 15 जून तक बंद रहेंगे, क्योंकि राज्य में मौसम विभाग ने भीषण गर्मी की चेतावनी दी है। इस भीषण गर्मी से स्कूल के बच्चों को बचाने के लिए छुट्टियाँ आगे बढ़ा दी गई हैं।

मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश राज्य में भी गर्मी से बच्चों को राहत देने के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किए गए हैं। प्रदेश में गर्मी की छुट्टियाँ 14 जून तक रहेंगी और 15 जून से स्कूल खुल जाएंगे। गर्मी की छुट्टियाँ खत्म होने के बाद 15 जून से ही नया सत्र भी शुरू होगा।

हरियाणा

हरियाणा राज्य में 1 जून से 30 जून तक गर्मी की छुट्टियाँ घोषित की गई हैं। गर्मी की छुट्टियाँ खत्म होने के बाद 1 जुलाई से बच्चों को स्कूलों में नियमित उपस्थिति दर्ज करनी होगी।

पंजाब

पंजाब के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियाँ चल रही हैं। यहाँ पर 21 मई से गर्मी की छुट्टियाँ लग गई थीं। भीषण गर्मी से बच्चों को राहत देने के लिए गर्मी की छुट्टियाँ दी गई हैं। पंजाब के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियाँ 30 जून को खत्म हो जाएंगी।

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्य में गर्मी की छुट्टियाँ 18 जून को समाप्त हो रही हैं। इसके साथ ही 18 जून से नया सत्र भी शुरू हो जाएगा। राज्य में 18 जून से 10 जुलाई तक प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा, जिससे नए बच्चों को स्कूलों में अधिक से अधिक संख्या में प्रवेश दिलाया जा सके।

झारखंड

झारखंड के स्कूल 15 जून तक बंद रहेंगे। राज्य में मौसम विभाग ने भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया हुआ है। इस गर्मी से बच्चों को बचाने के लिए स्कूलों में गर्मी की छुट्टियाँ बढ़ाई गई हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

I am Raj from Rajasthan, and I like to write on topics related to education and jobs, entrance exam. I have experience working in this fild for about 4 years. I have been working in the Exam section of bstcexam.in.

Leave a Comment

Close This Ads