RRB ALP Admit Card 2024: रेलवे ALP भर्ती परीक्षा के एग्जाम डेट और एग्जाम सिटी जारी, चेक करें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

RRB ALP Admit Card 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती परीक्षा 2024 के लिए एग्जाम सिटी और हेल्पडेस्क लिंक जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन किया है, वे अब अपने एग्जाम सिटी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह भर्ती 18,799 पदों के लिए आयोजित की जा रही है, और परीक्षा का आयोजन 25 नवंबर 2024 से 29 नवंबर 2024 के बीच किया जाएगा।

RRB ALP Admit Card 2024

उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके एग्जाम सिटी की जानकारी प्राप्त करनी होगी। परीक्षा सिटी चेक करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें:

सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।

सबमिट बटन पर क्लिक करें।

आपके एग्जाम सिटी और परीक्षा तिथि की जानकारी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।

इस जानकारी का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण तिथियां और विवरण

परीक्षा तिथि: 25 नवंबर 2024 से 29 नवंबर 2024

एग्जाम सिटी लिंक सक्रिय होने की तिथि: 15 नवंबर 2024

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले

हेल्पडेस्क की सुविधा

उम्मीदवारों की सहायता के लिए रेलवे ने हेल्पडेस्क लिंक भी उपलब्ध करवाया है। यह सुविधा सोमवार से शनिवार, सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी। यदि उम्मीदवारों को एग्जाम सिटी या अन्य किसी समस्या को लेकर सहायता चाहिए, तो वे इस हेल्पडेस्क का उपयोग कर सकते हैं।

RRB ALP Admit Card 2024

RRB ALP Admit Card 2024 परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। ऐडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाईट से अपना ऐडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। ऐडमिट कार्ड में परीक्षा से संबंधित दिशानिर्देश दिए जाएंगे। सही अभ्यर्थी दिशानिर्देश को अवश्य पढ़ लें।

 एग्जाम सिटी चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

I am Raj from Rajasthan, and I like to write on topics related to education and jobs, entrance exam. I have experience working in this fild for about 4 years. I have been working in the Exam section of bstcexam.in.

Leave a Comment

Close This Ads