राजस्थान सरकार के संस्कृत शिक्षा विभाग ने राज्य में 236 कंप्यूटर अनुदेशक के पदों पर सीधी भर्ती करने का निर्णय लिया है। इस प्रक्रिया को शुरू करने के लिए विभाग ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को अर्थना भेज दिया है। इस प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने के बाद जल्द ही भर्ती विज्ञप्ति जारी की जाएगी।
Rajasthan Computer Instructor Bharti
संस्कृत शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि विभाग में लंबे समय से रिक्त पदों को भरने के लिए यह भर्ती निकाली जाएगी। इन 236 पदों में वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के लिए 22 पद प्रस्तावित किए गए हैं, जिनमें से 20 पद नॉन-टीएसपी क्षेत्र और 2 पद टीएसपी क्षेत्र के लिए हैं। इसके साथ ही बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के लिए 214 पद तय किए गए हैं। इनमें 200 पद नॉन-टीएसपी क्षेत्र और 14 पद टीएसपी क्षेत्र में हैं।
भर्ती प्रक्रिया
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि संस्कृत शिक्षा विभाग द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर कानूनी जांच करवाई जाएगी। यदि सब कुछ ठीक पाया गया, तो जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विभिन्न पदों पर हो रही भर्ती
संस्कृत शिक्षा विभाग ने हाल ही में 3003 शिक्षकों की भर्ती के निर्णय की भी घोषणा की थी। इसमें अध्यापक लेवल-1 और अध्यापक लेवल-2 के कुल 2759 पद शामिल हैं। इसके अलावा, लैब असिस्टेंट ग्रेड थर्ड के लिए 48 पदों और प्रायोगशाला सहायकों के 17 पदों पर भी भर्ती प्रस्तावित है।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कंप्यूटर अनुदेशकों की यह भर्ती छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगी।