पुलिस विभाग में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ गई है। बिहार पुलिस विभाग में 22 हजार पदों पर भर्ती होने वाली है। इसमें 2000 पद दरोगा के और 20,000 पदों पर सिपाही भर्ती होगी।
पुलिस विभाग में 22 हजार पदों पर होने वाली भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कार्मिक विभाग के डीआईजी रंजीत कुमार मिश्र ने दी जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग भर्ती के लिए जल्दी ही ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
Bihar Police Vacancy Date 2024
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है, पुलिस विभाग में 22,000 पदों पर भर्ती होने जा रही है। इस भर्ती के लिए देश के किसी भी राज्य के महिला और पुरुष उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भर सकते है।
पुलिस विभाग भर्ती के लिए लाखों अभ्यर्थी लंबे समय से इंतजार कर रहे है। अब जल्द ही इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने वाला है। इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही आवेदन फॉर्म भरने शुरू होंगे।
डीआईजी मिश्र ने बताया की पुलिस विभाग में हाल ही में चयनित 1,275 सब इंस्पेक्टर के नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह भर्ती 822 पुरुष और 450 महिला सब इंस्पेक्टर के लिए निकाली गई थी।
यदि आप सरकारी नौकरी और शिक्षा विभाग से जुड़े सभी अपडेट अपने व्हाट्सअप पर प्राप्त करना चाहते है तो अभी हमारा व्हाट्सअप जॉइन कर लें, व्हाट्सअप जॉइन करने का बटन ऊपर दिया गया है। इस व्हाट्सअप पर आपको सभी जरूरी अपडेट एक क्लिक पर मिल जाएगी।