प्रदेश में बेरोजगारी की मार झेल रहे लाखों युवाओं को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। पटवारी के 1963 पदों पर नई भर्ती की स्वीकृति प्रशासनिक और वित्तीय विभाग की तरफ से मिल गई है। पटवारी की नई भर्ती के लिए राज्य के युवा काफी समय से मांग कर रहे है।
पटवारी की नई भर्ती 1963 पदों पर निकाली जाएगी। इस भर्ती के लिए प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इसके बाद भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। पटवारी के पदों पर यह भर्ती राजस्थान के नए 50 जिलों के अनुसार निकाली गई है। इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।
Patwari New Vacancy 2024
पटवारी के पदों पर नई भर्ती आने का इंतजार प्रदेश के बेरोजगार युवा काफी समय से कर रहे है। लेकिन पहले विधानसभा चुनाव और अब लोक सभा चुनाव के कारण यह भर्ती काफी समय से अटकी हुई थी। लेकिन अब राजस्थान पटवारी भर्ती पर लेटेस्ट अपडेट आ गया है।
पटवारी की नई भर्ती की अर्थना भेजी गई है। इस भर्ती के लिए प्रशासनिक स्वीकृति का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। जिसमें पटवारी भर्ती के जिलेवार पद की जानकारी दी गई है। नोटिफिकेशन नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते है।
पटवारी भर्ती आयु सीमा
पटवारी के पदों पर आने वाली भर्ती के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से अधिकतम 40 वर्ष तक रहेगी। इसके साथ ही राज्य के विभिन्न आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार आयु की ऊपरी सीमा में छूट दिए जाने का भी प्रावधान है। इस भर्ती के लिए आयु सीमा की गणना नोटिफिकेशन जारी होने के अनुसार की जाएगी।
पटवारी भर्ती आवेदन शुल्क
पटवारी भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से एसएसओ आईडी से भरें जाएंगे। और जहां तक संभव है की इस भर्ती के आवेदन फॉर्म भी वन टाइम रजिस्ट्रेशन के अंदर ही भरें जाएंगे।
जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही वन टाइम रजिस्ट्रेशन कर लिया है, उन्हे कोई आवेदन शुल्क जमा नहीं करना होगा। लेकिन नए उम्मीदवारों में अनारक्षित वर्ग के लिए 600 रुपए तथा आरक्षित वर्ग के लिए 400 रुपये वन टाइम रजिस्ट्रेशन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।
पटवारी भर्ती शैक्षणिक योग्यता
पटवारी भर्ती के लिए योग्यता स्नातक पास होती है। स्नातक के अंतिम वर्ष में अध्ययन कर रहे अभ्यर्थी भी इसके लिए आवेदन फॉर्म भर सकते है। पटवारी की यह भर्ती भी राजस्थान सीईटी के अंदर होगी।
पटवारी भर्ती चयन प्रक्रिया
पटवारी भर्ती में सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन भरें जाएंगे। इसके बाद लिखित परीक्षा पास करनी होगी। और फीस डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन होगा। अंत में मेरिट लिस्ट के आधार पर जॉइनिंग दी जाएगी।
पटवारी भर्ती प्रशासनिक स्वीकृति का नोटिफिकेशन – डाउनलोड करें