CTET 2024 के परीक्षा में शामिल रहे सभी उम्मीदवारों के लिए खास खबर सामने आ रही है जिसके मुताबिक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) अपनी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर अगस्त के पहले सप्ताह में CTET Result 2024 जारी कर सकता है।
CTET Result 2024
जैसा कि मैंने बताया CTET 2024 परीक्षा का रिजल्ट बहुत जल्द जारी किया जा सकता है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए वे अपना रिजल्ट सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।
बता दें, 7 जुलाई 2024 को यह परीक्षा आयोजित हुई थी। वहीं 27 जुलाई CTET July 2024 आंसर की के लिए आपत्ति दर्ज करने की आखिरी तारीख थी। उम्मीदवारों को रात 11:59 बजे तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था जिसके बाद विंडो लिंक क्लोज कर दी गई।
CTET 2024 Result: CBSE Board Notice
ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक, किसी भी प्रश्न के विरुद्ध आपत्ति उठाने के लिए उम्मीदवारों को प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में प्रति प्रश्न ₹1000 का शुल्क भुगतान करना होगा. और इस आधिकारिक नोटिस में यह भी बताया गया है कि यदि बोर्ड द्वारा आंसर की में विषय विशेषज्ञों की कोई गलती पाई जाती है तो नीतिगत निर्णय नोटिफाई किया जाएगा और शुल्क की वापसी की जाएगी।
इसके अलावा आने वाले रिजल्ट को चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का लिंक नीचे दिया जा रहा है जिस पर क्लिक करके उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे और साथ ही रिजल्ट चेक करने की पूरी प्रक्रिया भी नीचे बताई जा रही है जिसे फॉलो करके आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
CTET Result 2024 चेक करने की प्रक्रिया
CTET Result 2024 चेक करने के लिए आपको सबसे पहले CBSE CTET की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा।
साइट के होम पेज पर आपको CTET Result 2024 का लिंक मिलेगा जिस पर आपको क्लिक कर देना है।
आगे अपना लॉगिन विवरण दर्ज करके Submit बटन पर क्लिक कर देना है।
ऐसा करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर रिजल्ट खुल जाएगा।