BSTC ki taiyari kaise kare 2025: बीएसटीसी एग्जाम की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों का अक्सर सवाल होता है, की बीएसटीसी परीक्षा की तैयारी कैसे करें जिससे उनका सलेक्शन 2 से 3 महीने की तैयारी में ही हो जाए। यदि आप भी बीएसटीसी परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो अभी भी आपके पास समय है। आप अपनी सटीक रणनीति बनाकर परीक्षा में अच्छे मार्क्स से पास हो सकते है। इस लेख में BSTC 2025 की तैयारी के बारें में पूरी जानकारी दी गई है। और बताया गया है, की आपको अपनी तैयारी कैसे शुरू करनी चाहिए।
BSTC ki taiyari kaise kare 2025
बीएसटीसी परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले आपको यह देखना होगा, की आपको अपनी तैयारी किस विषय से शुरू करनी चाहिए। क्योंकि यहाँ पर कुछ ऐसे अभ्यर्थी भी होंगे जो पहले बीएसटीसी का एग्जाम दे चुके है। लेकिन किसी एक या दो सब्जेक्ट में मार्क्स कम आने के कारण अच्छे कॉलेज में एडमिशन नहीं ले पायें। और कुछ ऐसे अभ्यर्थी भी होंगे जो पहली बार बीएसटीसी परीक्षा की तैयारी शुरू कर रहे है, और उन्हे परीक्षा के पैटर्न और सिलेबस के बारें में ही नहीं पता है। इसलिए सबसे पहले हम बीएसटीसी परीक्षा का एग्जाम पैटर्न देख लेते है।
BSTC Exam Pattern 2025
Rajasthan BSTC Exam का Syllabus जानने से पहले हम इस परीक्षा का Exam Pattern देख लेते है। इससे आपको पता चलेगा की परीक्षा में किस टाइप से सवाल पूछे जाते है।
बीएसटीसी की परीक्षा ऑफ़लाइन पेन पेपर मोड में होती है। इस परीक्षा में आपसे सभी प्रशन वैकल्पिक प्रकार के पूछे जाते है। इस प्रशनों का उत्तर आपको OMR शीट में गोले भरकर देने होते है।
- बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा में पेपर हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
- इस परीक्षा में आपसे सभी प्रशन बहुवेकल्पिक प्रकार के पूछे जाएंगे।
- बीएसटीसी एग्जाम में रिजनिंग, राजस्थान ज्ञान, शिक्षण अभिरुचि, इंग्लिश, हिन्दी या संस्कृत सब्जेक्ट से प्रशन पूछे जाएंगे।
- इस परीक्षा में कुल 200 प्रशन होंगे जो 600 मार्क्स के है। यानि प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होगा।
- बीएसटीसी परीक्षा में किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। इसलिए आपको सभी प्रशन जरूर हल करने चाहिए।
सब्जेक्ट का नाम | प्रशनों की संख्या | मार्क्स |
---|---|---|
सामान्य ज्ञान | 50 | 150 |
रिजनिंग | 50 | 150 |
शिक्षण अभिरुचियाँ | 50 | 150 |
इंग्लिश | 20 | 60 |
भाषा ज्ञान (हिन्दी या संस्कृत) | 30 | 90 |
टोटल | 200 | 600 |
बीएसटीसी की तैयारी शुरू करना
यहाँ पर ऊपर बीएसटीसी का एग्जाम पैटर्न के देखने के बाद आपको समझ आ गया होगा। की बीएसटीसी परीक्षा में किस किस विषय से प्रशन पूछे जाते है। इसके बाद अब आपको इन सभी विषयों का सिलेबस भी एक बार जरूर देख लेना चाहिए। बीएसटीसी के सभी सब्जेक्ट का सिलेबस नीचे दिए गए लिंक से देख सकते है।
अब आपको बीएसटीसी की परीक्षा के बारें में सामान्य जानकारी मिल गई होगी। बीएसटीसी की तैयारी शुरू करने के लिए आप रिजनिंग विषय से शुरू कर सकते है। क्योंकि बीएसटीसी में रिजनिंग सब्जेक्ट से बहुत प्रशन पूछे जाते है और इस विषय में आप ज्यादा से ज्यादा मार्क्स लाने की कोशिश करें।
रोजाना 1 से 2 घंटे रिजनिंग पढ़ने और प्रेक्टिस करने में लगाएं। इसके साथ ही हिन्दी और इंग्लिश की पढ़ाई भी जारी रखें। बीएसटीसी परीक्षा के लिए आप यूट्यूब पर विडिओ भी देख सकते है। बीएसटीसी परीक्षा में राजस्थान के सामान्य ज्ञान से भी 50 प्रशन पूछे जाते है, इसके लिए आप मार्केट से बुक खरीद सकते है।
बीएसटीसी परीक्षा में सबसे जरूरी विषय शिक्षण अभिरुचि होती है, जिसे कई स्टूडेंट्स इग्नोर कर देते है, आपको शिक्षण अभिरुचि विषय को भी लगातार पढ़ते रहना चाहिए। क्योंकि इसमें अच्छे मार्क्स आने से सबसे ज्यादा चांस होते है।
इस प्रकार आप अपनी बीएसटीसी परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते है, और नजदीकी कॉलेज में एडमिशन ले सकते है।