BSTC Exam Date 2024: बीएसटीसी की परीक्षा फॉर्म भरने के बाद आयोजित की जाएगी है। इस बार BSTC 2025 प्रवेश परीक्षा 1 जून को आयोजित होगी। बीएसटीसी एग्जाम डेट का इंतजार अभ्यर्थी काफी समय से कर रहे थे।
BSTC Exam Date 2025
राजस्थान बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 अप्रैल 2025 तक भरें गये है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बीएसटीसी की परीक्षा 1 जून को आयोजित होगी।
BSTC Exam Time Table
राजस्थान में बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा का टाइम दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा सेंटर पर समय से पहुचने का ध्यान रखना होगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले सेंटर पर पहुचना चाहिए।
BTSC Admit Card 2025
बीएसटीसी वर्ष 2025 के एडमिट कार्ड मई 2025 के अंतिम सप्ताह तक जारी किए जाएँगे। एडमिट कार्ड पर परीक्षार्थी का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और एग्जाम सेंटर के साथ ही अन्य सभी जानकारी लिखी होगी।
बीएसटीसी परीक्षा का एडमिट कार्ड आप यहाँ दिए गए लिंक से डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते है।
BSTC Exam Pattern 2025
यदि आप बीएसटीसी परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो आपको इस परीक्षा का एग्जाम पैटर्न जरूर पता होना चाहिए। इस एग्जाम पैटर्न के अनुसार ही आपको अपनी पढ़ाई करने की रणनीति तैयार करनी चाहिए।
- बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा में पेपर हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
- इस परीक्षा में आपसे सभी प्रशन बहुवेकल्पिक प्रकार के पूछे जाएंगे।
- बीएसटीसी एग्जाम में रिजनिंग, राजस्थान ज्ञान, शिक्षण अभिरुचि, इंग्लिश, हिन्दी या संस्कृत सब्जेक्ट से प्रशन पूछे जाएंगे।
- इस परीक्षा में कुल 200 प्रशन होंगे जो 600 मार्क्स के है। यानि प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होगा।
- बीएसटीसी परीक्षा में किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। इसलिए आपको सभी प्रशन जरूर हल करने चाहिए।
सब्जेक्ट का नाम | प्रशनों की संख्या | मार्क्स |
---|---|---|
सामान्य ज्ञान | 50 | 150 |
रिजनिंग | 50 | 150 |
शिक्षण अभिरुचियाँ | 50 | 150 |
इंग्लिश | 20 | 60 |
भाषा ज्ञान (हिन्दी या संस्कृत) | 30 | 90 |
टोटल | 200 | 600 |