BSTC 3rd List 2023: बीएसटीसी अभ्यर्थियों के लिए बहुत अच्छी खबर आ रही है। राजस्थान के 376 Deled कॉलेजों में अभी भी 1500 सीटें रिक्त है। इन रिक्त सीटों को भरने के लिए विभाग द्वारा BSTC third list 2023 जारी कर दी गई है। बीएसटीसी 2023 की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी कॉलेज अलॉटमेंट की तीसरी लिस्ट का इंतजार कर रहे है। BTSC 2023 की पहली, दूसरी और तीसरी लिस्ट जारी कर दी गई है।
BSTC 3rd List 2023
बीएसटीसी के सत्र 2023 की परीक्षा शिक्षा विभाग के पंजीयन बोर्ड के द्वारा करवाया गया था। बीएसटीसी 2023 में कॉउन्सलिंग करवाने वाले अभ्यर्थियों की 3rd लिस्ट जारी कर दी गई है। जिन्हे Deled कॉलेजों में एडमिशन दिया गया है। अभी भी राजस्थान के 376 Deled कॉलेजो में 1500 के करीब सीटें खाली है। इन रिक्त सीटों के लिए BSTC 3rd list 2023 जारी कर दी गई है।
How to check BSTC 3rd Counselling List 2023
बीएसटीसी 2023 की तीसरी लिस्ट जारी होने के बाद आप उसमे निम्न प्रकार अपना नाम चेक कर सकते है। लिस्ट में नाम चेक करने की पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है।
- बीएसटीसी लिस्ट में नाम चेक करने के लिए सबसे पहले आप “panjiyakpredeled.in” वेबसाईट पर जाएं।
- आपके मोबाइल पर वेबसाईट का होम पेज खुल जाएगा।
- यहाँ पर “NOTICES AND ANNOUNCEMENTS” सेक्शन पर आपको तीसरी लिस्ट का अलॉटमेंट दिख जाएगा।
- इस लिंक पर क्लिक करने कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट डाउनलोड कर लें।
- अब इस लिस्ट में आप अपना नाम चेक कर सकते है। और यहाँ पर आपको यह भी दिख जाएगा, की कौनसा कॉलेज अलॉट हुआ है।
- इस लिस्ट में आपका नाम आने के बाद आप कॉलेज में जाए और एडमिशन करवा सकते है।
लिस्ट में नाम आने के बाद क्या करें
यदि आपका नाम बीएसटीसी की तीसरी लिस्ट में आ जाता है, तो आपको सबसे पहले अपने सभी डॉक्युमेंट जो कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक है उन्हे तैयार कर लें। इसके बाद अंतिम तिथि से पहले कॉलेज में जाकर अपना एडमिशन जरूर करवा लें।
BSTC 2023 Refund
बीएसटीसी 2023 में रिफ़ंड की प्रक्रिया तीसरी लिस्ट जारी होने के बाद शुरू होगी। क्योंकि तीसरी लिस्ट में भी कई अभ्यर्थियों को कॉलेज दिया जाएगा। बीएसटीसी 2023 का रिफ़ंड केवल उन उम्मीदवारों को दिया जाएगा, जिन्होंने 3000 रुपये देकर काउंसलिंग कारवाई है, लेकिन कॉलेज नहीं मिला है।
जिन अभ्यर्थियों को कॉलेज मिल गया है, लेकिन उन्होंने एडमिशन नहीं लिया है। ऐसे अभ्यर्थियों की फीस रिफ़ंड नहीं की जाएगी।
यदि आप फीस रिफ़ंड के बारें में लेटेस्ट अपडेट पाना चाहते है तो इस वेबसाईट को समय समय पर जरूर चेक करते रहें। यहाँ पर आपको सबसे सटीक और जरूरी जानकारी उपलब्ध कारवाई जाती है।
BSTC College Allotment List 2023 : Link
BSTC College Allotment 3rd List |
---|
3rd List Check |
3rd List Notice |