जन्म प्रमाण पत्र सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई लोगों के पास यह प्रमाण पत्र नहीं होता है। इसके अतिरिक्त, कई नवजात शिशुओं का भी जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनता है। वर्तमान समय में, बच्चों के लिए यह प्रमाण पत्र बहुत महत्वपूर्ण है। अगर आप भी ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि यह काफी सरल है।
इस लेख में जन्म प्रमाण पत्र घर बैठे अपने मोबाइल से बनाने के बारें में बताया गया है, अब आपको जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय में चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
Birth Certificate Online Apply 2024
बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए सरकार के द्वारा ऑनलाइन पोर्टल शुरू कर दिया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र आसानी से घर बैठे बनवा सकता है। आज के समय में बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बहुत जरूरी हो गया है।
जन्म प्रमाण पत्र के बिना बच्चों को स्कूल में एडमिशन भी नहीं मिलता है, और आधार कार्ड बनाने के लिए भी सरकार ने जन्म प्रमाण पत्र जरूरी कर दिया है। ऐसे में आपको बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र जितना जल्दी हो बनाना चाहिए।
जन्म प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया
जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाने की सबसे आसान प्रक्रिया यहाँ दी गई है। जिसे फॉलो करके कोई भी व्यक्ति आसानी से जन्म प्रमाण पत्र बनाकर डाउनलोड कर सकते है।
- जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाईट crsorgi.gov.in पर जाना होगा।
- आपके मोबाइल पर वेबसाईट का होम पेज कुल जाएगा।
- यहाँ पर अपना मोबाइल नंबर डालकर लॉगिन कर लेना है।
- अब जन्म प्रमाण पत्र के लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद जन्म प्रमाण पत्र बनाने का फॉर्म खुल जाएगा।
- इस फॉर्म में सामान्य जानकारी भरें।
- और अंत में फॉर्म को सबमिट कर दें।
कुछ समय बाद आपका जन्म प्रमाण पत्र बनाकर तैयार हो जाएगा। जिसे आप ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकते है।
और यदि आपको जन्म प्रमाण पत्र बनाने में परेशानी हो रही है, तो आप अपने जनदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर भी अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते है।
जन्म प्रमाण पत्र बनाने का ऑफिशियल पोर्टल – Click Here