राजस्थान बोर्ड परीक्षा को लेकर अब तक की सबसे बड़ी अपडेट आ गई है। राजस्थान 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 20 मई के लगभग जारी किया जा सकता है। सबसे पहले 12वीं के साइंस और कॉमर्स वर्ग का रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसके बाद आर्ट्स वर्ग का रिजल्ट आएगा।
राजस्थान 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों स्टूडेंट्स को अब अपना परिणाम जारी होने का इंतजार है। परीक्षा समाप्त हुए काफी समय हो गया है। राजस्थान 12वीं बोर्ड की परीक्षा 29 फरवरी से शुरू होकर 9 अप्रैल तक चली थी।
राजस्थान 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश के 9 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स बैठे थे। इनमें 6 लाख से ज्यादा आर्ट्स स्ट्रीम के स्टूडेंट्स, 2.31 लाख के लगभग साइंस वर्ग के स्टूडेंट्स और 27,388 के करीब कॉमर्स वर्ग के स्टूडेंट्स शामिल है। सभी स्टूडेंट्स को अब अपना बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होने का इंतजार है।
RBSE 12th Result 2024 Rajasthan Board
राजस्थान 12वीं बोर्ड की उत्तर पुस्तिका जांच का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, अब माध्यमिक शिक्षा विभाग के द्वारा सभी स्टूडेंट्स के मार्क्स ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद सभी स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाईट के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
RBSE 12th Result 2024 Arts Kab Aayega
राजस्थान 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट 20 मई के आस पास जारी किए जाने की संभावना है। 12वीं बोर्ड आर्ट्स वर्ग का रिजल्ट जारी होने के बाद सभी स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाईट पर चेक कर पाएंगे। राजस्थान 12वीं बोर्ड का रिजल्ट रोल नंबर के साथ ही नाम के अनुसार चेक करने की सुविधा भी दी जाएगी।
RBSE 12th Result 2024 Name Wise
राजस्थान 12वीं बोर्ड की परीक्षा का परिणाम चेक करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है –
चरण 1 – सबसे पहले आपको www.rajeduboard.rajasthan.gov.in 2024 पर जाना है।
चरण 2 – यहाँ पर 12वीं बोर्ड रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना है।
चरण 3 – इसके बाद आपके मोबाईल पर रिजल्ट चेक करने की वेबसाईट खुल जाएगी।
चरण 4 – यहाँ पर अपना नाम या रोल नंबर दर्ज करना है। और सर्च रिजल्ट के बटन पर क्लिक करना है।
चरण 5 – आपके मोबाईल पर 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट दिख जाएगा। इसे आप डाउनलोड भी कर सकते है।