आज की जानकारी बैंक एम्पलाइज और बैंक कस्टमर्स के लिए है क्योंकि इस पोस्ट में हम आपको अगस्त माह की बैंक हॉलिडे लिस्ट शेयर करने वाले हैं जिससे आपको पता लग जाएगा कि अगले महीने यानी अगस्त माह में कितने दिन बैंक छुट्टी पर रहेंगे। बैंक में छुट्टी के दिन जाने पर आपका समय बर्बाद हो सकता है।
Bank Holiday in August 2024
जैसा कि हम जानते हैं अभी जुलाई का महीना चल रहा है जो खत्म होने वाला है और फिर अगस्त का महीना लग जाएगा जोकि फेस्टिवल सीजन का महीना होता है।
हर महीने के समान अगस्त 2024 की शुरुआत के साथ ही कई बड़े फाइनेंशियल बदलाव देखने को मिलने वाले हैं, तो वहीं इस महीने में रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी जैसे कई बड़े अवसर पड़ने वाले हैं जिसके चलते बैंक भी इन मौकों पर कई सारी छुट्टियों पर रहने वाले हैं।
बता दें, अगस्त में के 14 बैंक हॉलिडे पड़ रहे हैं ऐसे में अगर आपको बैंक संबंधी कोई भी जरूरी काम हो तो उसे आप जल्द से जल्द निपटा लें नहीं तो फिर कई दिनों तक इंतजार करना पड़ सकता है।
अगस्त में पड़ रहे कई बड़े उत्सव
अगस्त महीने में कई मौकों पर बैंकों का कामकाज ठप रहने वाला है क्योंकि उस महीने कई बड़े अवसर और त्योहार पड़ रहे हैं जिनके चलते बैंक ब्रांचेस आधिकारिक तौर पर छुट्टी पर रहने वाले हैं। ऐसे में बैंक से जुड़े काम के लिए घर से निकलने से पहले आपको एक बार आरबीआई की बैंक हॉलिडे लिस्ट चेक कर लेनी चाहिए।
अगले महीने यानी अगस्त 2024 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश भर के बैंक बंद रहेंगे और फिर रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के मौके पर भी बैंक बंद रहने वाले हैं।अगस्त में पूरे 14 दिन बैंक हॉलिडे पर रहेंगे जिसमें दूसरे व चौथे शनिवार के साथ साप्ताहिक अवकाश भी शामिल हैं।
आरबीआई की वेबसाइट पर चेक करें छुट्टियों की लिस्ट
आने वाले अगस्त महीने में रविवार और दूसरे चौथे-शनिवार तथा रविवार के साप्ताहिक अवकाश के चलते जहां 6 दिन छुट्टियां होंगी तो वहीं 7 दिन देश के अलग-अलग राज्यों के खास त्यौहारों के कारण भी बैंक बंद रहने वाले हैं।
आरबीआई के ऑफिशियल वेबसाइट पर August Bank Holiday की लिस्ट अपलोड कर दी गई है जिसे आप ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
ऑनलाइन चेक करें Bank Holiday List
तारीख | अवसर | स्थान |
3 अगस्त | केर पूजा | अगरतला |
4 अगस्त | रविवार | ऑल इंडिया |
7 अगस्त | हरियाली तीज | हरियाणा में छुट्टी रहेगी |
8 अगस्त | तेंदोंग लो रम फात | गंगटोक |
10 अगस्त | दूसरा शनिवार | ऑल इंडिया |
11 अगस्त | रविवार | ऑल इंडिया |
13 अगस्त | देशभक्त दिवस | इंफाल |
15 अगस्त | स्वतंत्रता दिवस | ऑल इंडिया |
18 अगस्त | रविवार | ऑल इंडिया |
19 अगस्त | रक्षाबंधन | जयपुर, कानपुर, अहमदाबाद लखनऊ व अन्य जगह |
20 अगस्त | श्री नारायण गुरु जयंती | कोच्चि, तिरुवनंतपुरम |
24 अगस्त | चौथा शनिवार | ऑल इंडिया |
25 अगस्त | रविवार | ऑल इंडिया |
26 अगस्त | जन्माष्टमी | लगभग पूरे देश में |
आरबीआई ने अगस्त माह की बैंक हॉलिडे की लिस्ट अपलोड कर दी है जिसमें अगस्त माह में पड़ने वाले सभी महत्वपूर्ण दिवस, त्योहार और साप्ताहिक बैंक छुट्टियों का विवरण दिया गया है आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके इसे चेक कर सकते हैं।