सितंबर का महीना खत्म पूरा निकल गया हैं उसके बाद अब अक्टूबर का नया महीना शुरू हो गया है और सितंबर की तरह यह अक्टूबर का महीना भी छात्रों और कर्मचारियों के लिए खुशियों भरा रहने वाला है।
क्योंकि अक्टूबर के महीने में ढेर सारी छुट्टियां पड़ने वाली हैं छुट्टियों के इन मौके पर आप अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ बाहर कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं या फिर घर में रहकर आराम करके छुट्टी का आनंद ले सकते हैं।
October 2024 Holiday
आपको बता दें, आने वाले अक्टूबर के महीने में दशहरा भी मनाया गया है जिस कारण सभी स्कूल, कॉलेज, बैंक दफ्तर, कार्यालय आदि पर सार्वजनिक अवकाश रखा गया था। इसके अलावा अब इस महीने में ऐसे कई अन्य अवसर भी पड़ रहे हैं जिनके चलते बच्चों को लंबी छुट्टियों का फायदा मिलने वाला है। दशहरे के मौके पर लगातार तीन दिन की छुट्टियां मिलने वाली है।
11, 12 और 13 अक्टूबर को लगातार छुट्टी रखी गई
अक्टूबर महीने के शुरुआत में ही पहला अवकाश 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर रखा गया था जिसके चलते देश भर के लगभग सभी स्कूल, बैंक और कार्यालय आदि बंद भी रखें गए थे। अब इसके बाद छात्रों को लगातार तीन छुट्टियां की सौगात मिलने वाली है।
दरअसल 11 अक्टूबर को महानवमी के उपलक्ष्य पर छुट्टी थी यह नवरात्रि का नौवां दिन होता है जिसे महानवमी कहा जाता है। फिर अगले दिन यानी 12 अक्टूबर को दशहरा मनाया गया इस दिन रावण, कुंभकरण और मेघनाथ जैसी नकारात्मक शक्तियों का पुतला जलाया गया था और यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी है इसलिए इस खुशी के मौके पर सभी स्कूल, कॉलेज, बैंक और दफ्तर बंद रखें गए थे।
इसके बाद 13 अक्टूबर को रविवार था जो कि साप्ताहिक अवकाश का दिन होता है तो इस दिन भी छुट्टी थी। इस तरह लगातार 3 दिन का सार्वजनिक अवकाश था।
अब 20 और 27 अक्टूबर को फिर से रविवार का अवकाश रहने वाला है फिर 29 से 30 अक्टूबर तक दिवाली का अवकाश रहेगा।
October Holidays List
2 अक्टूबर – गांधी जयंती
3 अक्टूबर 2024 – नवरात्रि स्थापना एवं महाराजा अग्रसेन जयंती
6 अक्टूबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
11 अक्टूबर – महानवमी
12 अक्टूबर – दशहरा, दूसरा शनिवार और आयुध पूजा
13 अक्टूबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
20 अक्टूबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
27 अक्टूबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
29, 30, 31 अक्टूबर 2024 – दीपावली (लगातार 3 छुट्टियां)