राजस्थान में बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा का आयोजन वर्ष में एक बार किया जाता है। BSTC Exam में हर साल औसतन 4 से 6 लाख छात्र-छात्राएं भाग लेते हैं। बीएसटीसी कोर्स की अवधि 2 वर्ष होती है। इस कोर्स में प्रवेश पाने के लिए वीएमओयू प्री डीएलएड परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। इस वर्ष प्री डीएलएड राज परीक्षा का आयोजन वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा द्वारा करवाया जा रहा है।
Rajasthan BSTC 2025
VMOU BSTC 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना 5 मार्च 2025 को जारी की गई थी। अधिसूचना जारी होने के बाद, 6 मार्च से 26 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरे जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, इस वर्ष BSTC में लगभग 26,000 सीटें होंगी। साथ ही, राजस्थान में BSTC कोर्स के लिए 376 डीएलएड कॉलेज उपलब्ध हैं।
पिछले वर्ष बीएसटीसी कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (वीएमओयू), कोटा द्वारा किया गया था। इस साल भी परीक्षा का आयोजन वही विश्वविद्यालय, यानी वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा किया जा रहा है।
बीएसटीसी कोर्स के लिए राजस्थान में 376 डीएलएड कॉलेज मौजूद हैं। यदि आप प्री-डीएलएड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करते हैं, तो आपको अपने गाँव या शहर के नजदीक ही कॉलेज मिलने की संभावना है।
Pre Deled Raj 2025 Official Notification
इस साल राज्य सरकार ने बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (वीएमओयू), कोटा को सौंपी है। यह दूसरा अवसर है जब वीएमओयू कोटा को प्री-डीएलएड परीक्षा के आयोजन का दायित्व दिया गया है। परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए विश्वविद्यालय ने अपनी तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। इस बार BSTC Notification 5 मार्च को जारी की जा चुकी है।
Event Type | BSTC Form Date 2025 |
---|---|
BSTC 2025 Official Notification | 05/03/2025 |
Pre Deled Form Date | 06/03/2025 |
BSTC 2025 Form Apply Last Date | 26/04/2025 |
Pre Deled Raj Correction Last Date | __/05/2025 |
BSTC 2025 Admit Card Available | __/05/2025 |
Rajasthan BSTC 2025 Exam Date | 01/06/2025 |
Rajasthan BSTC Answer Key 2025 | __/07/2025 |
VMOU BSTC 2025 Result | __/07/2025 |
BSTC Counselling Result Date | __/08/2025 |
BSTC 2025 Exam Date
Rajasthan BSTC Exam Date के लिए वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा के द्वारा आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार बीएसटीसी 2025 की प्रवेश परीक्षा 1 जून 2025 को आयोजित की जाएगी।
Rajasthan BSTC 2025 Application Fee
बीएसटीसी कोर्स में प्रवेश लेने के लिए आपको इसकी प्रवेश परीक्षा देनी आवश्यक है। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए सभी अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन फॉर्म के लिए शुल्क राशि निर्धारित की गई है, जो इस प्रकार है।
बीएसटीसी 2025 | फॉर्म फ़ीस |
---|---|
BSTC (सामान्य) या BSTC (संस्कृत) दोनों में से किसी एक के लिए | 450 रुपए |
BSTC (सामान्य) और BSTC (संस्कृत) दोनों के लिए | 500 रुपए |
BSTC Eligibility 2025
बीएसटीसी कोर्स में प्रवेश के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं कक्षा उत्तीर्ण है। जिन अभ्यर्थियों का 12वीं कक्षा का परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है, वे भी BSTC 2025 के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। हालांकि, शर्त यह है कि बीएसटीसी की काउंसलिंग के समय आपको अपनी अंतिम मार्कशीट प्रस्तुत करनी होगी। यदि आप 12वीं के बाद सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो यह कोर्स आपके लिए अवश्य करना चाहिए।
Rajasthan BSTC 2025 Age Limit
राजस्थान में बीएसटीसी कोर्स के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। इसके साथ ही, निम्न विशेष परिस्थितियों में आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी –
- विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा लागू नहीं होगी।
- इसके अतिरिक्त, एससी/एसटी/अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग/ईडब्ल्यूएस श्रेणियों तथा सभी वर्गों की महिलाओं को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
BSTC Form Important Document
राजस्थान बीएसटीसी 2025 का आवेदन फॉर्म भरने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इन दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना अनिवार्य होगा:
- नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड
- चालू मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- दाहिने अंगूठे का निशान
- जाति प्रमाण पत्र
- 12वीं की मार्कशीट
- विधवा, भूतपूर्व सैनिक, तलाकशुदा आदि के लिए संबंधित प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
BSTC Counselling Documents 2025 List
राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची निम्नलिखित है:
- प्रवेश पत्र (Admit Card)
- 10वीं और 12वीं कक्षा के सभी बोर्ड परीक्षाओं के अंक पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (सरकारी अधिकारी द्वारा जारी)
- निवास प्रमाण पत्र (सरकारी अधिकारी द्वारा जारी)
- शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र (स्नातक डिग्री की मूल और फोटोकॉपी, यदि बीएड/बीएससी के माध्यम से डीएलएड में प्रवेश ले रहे हैं)
- चरित्र प्रमाण पत्र (किसी मान्य संस्था द्वारा जारी नवीनतम चरित्र प्रमाण पत्र)
BSTC Counselling Fees 2025
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि काउंसलिंग में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों को आधिकारिक रूप से पंजीकरण शुल्क के तौर पर ₹3000 की बीएसटीसी काउंसलिंग फीस जमा करनी होगी। इसके अलावा, कॉलेज आवंटन के बाद, विद्यालय में प्रवेश लेने के लिए आपको अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा।
BSTC 2025 Exam Pattern
बीएसटीसी की परीक्षा ऑफलाइन पेन-पेपर मोड में आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में सभी प्रश्न वैकल्पिक (बहुविकल्पी) प्रकार के होते हैं, जिनके उत्तर आपको OMR शीट में गोले भरकर देने होते हैं।
- बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा के पेपर को हल करने के लिए आपको 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
- इस परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पी प्रकार के होंगे। प्रश्न रीजनिंग, राजस्थान ज्ञान, शिक्षण अभिरुचि, अंग्रेजी, हिंदी या संस्कृत विषयों से पूछे जाएंगे।
- परीक्षा में कुल 200 प्रश्न होंगे, जो 600 अंकों के होंगे। अर्थात, प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होगा।
- बीएसटीसी परीक्षा में किसी भी प्रकार की नकारात्मक अंकन (नेगेटिव मार्किंग) नहीं होगी। इसलिए आपको सभी प्रश्नों को हल करने का प्रयास अवश्य करना चाहिए।
सब्जेक्ट का नाम | प्रशनों की संख्या | मार्क्स |
---|---|---|
सामान्य ज्ञान | 50 | 150 |
रिजनिंग | 50 | 150 |
शिक्षण अभिरुचियाँ | 50 | 150 |
इंग्लिश | 20 | 60 |
भाषा ज्ञान (हिन्दी या संस्कृत) | 30 | 90 |
टोटल | 200 | 600 |
Rajasthan BSTC 2025 Online Registration
राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म शुरू हो गए हैं। बीएसटीसी की आधिकारिक सूचना जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। अब आप निम्नलिखित तरीके से बीएसटीसी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आपको बीएसटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है।
- वेबसाइट का होम पेज आपके मोबाइल पर खुल जाएगा।
- इसके बाद “आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- बीएसटीसी के इस आवेदन फॉर्म को पूरी तरह से भरें।
- साथ ही, मांगे गए आवश्यक दस्तावेज भी अपलोड कर दें।
- अंत में आवेदन फॉर्म की दोबारा जांच करें और इसे सबमिट कर दें।
- इस आवेदन फॉर्म की प्रिंट जरूर निकाल लें, क्योंकि यह भविष्य में आपके काम आएगी।
BSTC Admit Card 2025
राजस्थान बीएसटीसी के एडमिट कार्ड मई 2025 के अंतिम सप्ताह तक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। सभी अभ्यर्थी अपने BSTC Admit Card को सीधे लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।
VMOU BSTC 2025 Result
बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा का परिणाम देखने के लिए सबसे पहले आपको वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा जारी प्री डी.एल.एड. की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आप नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- बीएसटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना यूजर नेम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद, आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- इस पेज पर ‘BSTC Result 2025‘ लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, अपना मोबाइल नंबर और जन्मतिथि डालकर सबमिट करें।
- अब आपके सामने बीएसटीसी का रिजल्ट खुल जाएगा।
- आप इस परीक्षा परिणाम को प्रिंट के बटन पर क्लिक करके अपने मोबाइल पर डाउनलोड भी कर सकते हैं।
BSTC Upward Movement Result 2025
बीएसटीसी 2025 के अपवर्ड मूवमेंट परिणाम की जांच के लिए, आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर “BSTC Upward Movement Result” लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें। लॉगिन पेज पर अपना रोल नंबर, जन्म तिथि या आवेदन संख्या दर्ज करें और सबमिट करें। आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं। यदि कोई कॉलेज आवंटित हुआ है, तो उसकी जानकारी और आगे की प्रवेश प्रक्रिया के विवरण प्राप्त करें।
Pre Deled Raj 2025: FAQ’s
बीएसटीसी कोर्स कितने साल का होता है?
BSTC दो वर्ष का कोर्स है। इस कोर्स में प्रवेश लेने के लिए आपको Pre deled परीक्षा पास करनी होती है।
बीएसटीसी में कितना खर्च आता है?
BSTC कोर्स में 2 वर्षों की फीस 40 हजार से 50 हजार तक होती है। लेकिन राज्य के आरक्षित वर्गों को यह फीस स्कॉलरशिप के रूप में वापस मिल जाती है।